
भाजपा सक्ती का कलेक्ट्रेट कार्यालय शहर में बनाएगी क्या — गिरधर जायसवाल
सक्ती -भाजपा के पन्द्रह वर्षों के कार्यकाल में सक्ती जिला नहीं बना परन्तु कॉग्रेस की सरकार बनने के बाद लोगों की मांग को डॉ चरण दास महंत ने पूरा किया। जिला मुख्यालय अस्थायी रूप से जेठा में बनाया गया जिस पर भाजपा ने कड़ा विरोध किया था औऱ कई मौके पर जनसभाओं के दौरान कहा कि भाजपा की सरकार बनती है तो कलेक्टर कार्यालय शहर में बनाया जायेगा।

जिला मुख्यालय की इस बात को लेकर वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गिरधर जायसवाल के कहा है कि क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिला सक्ती का कलेक्ट्रेट कार्यालय शहर में बनायेगी। चुनाव जीतने के बाद भाजपा की कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए।
श्री जायसवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय जेठा बनाने के विरोध में शहर के नागरिकों के साथ भाजपा ने शहर बन्द के दौरान कहा था कि भाजपा सरकार होती तो शहर में बनाया जाता। श्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब भाजपा की सरकार बन गई हैं, विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार डॉ खिलावन साहू ने सभाओ में कहा है कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो जिला मुख्यालय शहर में बनाया जायेगा, शहर के नागरिकों ने इनकी बातों पर भरोसा जताया है औऱ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।
श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा के नेतागणों को जिला मुख्यालय शहर के भीतर बने इस विषय पर अभी से काम करना चाहिए ताकि नगरवासियों को इसका लाभ मिल सके।



