
बरपेल्हाडीह में एक दिवसीय रामायण एवं कार्तिक महोत्सव का आयोजन
सक्ती: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम बरपेल्हाडीह में एक दिवसीय रामायण एवं कार्तिक महोत्सव का आयोजन किया गया।


उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बंशीधर खांडे, विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता रथ राम पटेल, एकांबर पटेल, मनोज पटेल, जगदेव पटेल उपस्थित रहे।

उक्त आयोजन में हर वर्ष की तरह दीप रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो कि इस आयोजन को हमेशा से खास बनाती है। उक्त आयोजन में आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित होकर भक्तिमय आयोजन का लाभ उठाया।
उक्त आयोजन में भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आसपास के ग्रामीण जन उपस्थिति थे,उक्त कार्यक्रम का संचालन उत्तम पटेल द्वारा किया गया।
Live Share Market



