राज्य में कांग्रेस सरकार बनी तो सक्ती में खुलेगा मेडिकल कालेज : डा. चरणदास महंत

सक्ती विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डा. चरणदास महंत ने ग्राम बाराद्वार बस्ती, मुक्ताराजा, लवसरा, जेठा, बेल्हाडीह में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि सक्ती में मेडिकल कालेज व उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ-साथ व्यापार, उद्योग व रोजगार के अवसरों के सृजन पर विशेष कार्य करेंगे।

 

 

डा. महंत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं से किसान खुशहाल हैं और गरीबों के बच्चे भी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ रहे हैं। कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे व 3200 रु.प्रति क्विंटल धान की कीमत देंगे। 20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी होगी। महिला समूहों का कर्ज माफ होगा और सभी महिलाओं के खाते में 15 हजार रुपये सीधे भेज जाएंगे।

 

ज्योत्सना महंत का सघन जनसंपर्क:

 

 

 

 

 

डॉ महंत की पत्नी कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने भी चुनाव प्रचार अभियान की कमान अपने हाथों में संभाल रखी है। इसी कड़ी में वे नगर के विभिन्न वार्डों में जनसम्पर्क कर रही हैं। कांग्रेस सरकार की योजनाओं के साथ ही विधानसभा क्षेत्र में डॉ महंत के द्वारा किए गए विकास के कार्यों का भी उल्लेख कर रही हैं। जनसम्पर्क के दौरान ही वे मारवाड़ी युवा मंच, महिला जागृति समिति सक्ती के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रदेश भर की महिलाएं उन्हें धन्यवाद दे रही हैं।

श्रीमती ज्योत्सना महंत के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और लगातार उनके जनसंपर्क अभियान से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close