उप जेल सक्ती में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सक्ती – आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती के कुशल मार्गदर्शन में उप जेल सक्ती में मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती गंगा पटेल एवँ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दिव्या अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

 

 

उपजेल सक्ती के चिकित्सक डॉ सुदर्शन भारद्वाज के द्वारा उपजेल सक्ती में सभी निरूद्ध व्यक्तियों का शारीरिक एवँ मानसिक परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वस्थ्य मानसिकता के लिए जरुरी जानकारी दी गयी।

 

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती गंगा पटेल ने कहा कि शरीरिक एवँ मानसिक रुप से सबको स्वस्थ रहना चाहिए मानसिक विकार उत्पन्न होने से व्यक्ति का ध्यान भटकता है, अच्छी सोच मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यहाँ उपजेल सक्ती में निरूद्ध बन्दियों को अच्छी सोच रखनी चाहिये ताकि व्यक्ति अपराध की ओर आकर्षित न हों।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दिव्या अग्रवाल ने मानसिक स्वास्थ्य शिविर में उपजेल सक्ती में निरूद्ध बन्दियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आपकी दिनचर्या निर्धारित है और खाली समय में अपने बैरक में अच्छी परिचर्चा होनी चाहिये जिससे अच्छी विचारधारा बने एवँ अपराध से लोग दूर हो सकें। जेल में अच्छा माहौल तैयार करना यह निरूद्ध बन्दियों के साथ साथ जेल प्रशासन की भी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर न्यायाधीश गणों के अलावा जेल के चिकित्सा स्टाफ़, चन्द्रभान मंडावी, सुशील त्रिवेदी, कोमल नवरंग सहित जेल के कर्मचारियों एवँ निरूद्ध बन्दियों की उपस्थिति रही।

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close