
स्व.संतोष अग्रवाल जी की स्मृति में विशाल निशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद निशुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन
सक्ती: दिनांक 4 अक्टूबर को नगर की प्रतिष्ठित फर्म प्रियंका मोबाईल के संचालक राहुल अग्रवाल के पिता स्व.संतोष अग्रवाल जी की स्मृति में विशाल निशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन स्थानीय सामुदायिक भवन में किया जा रहा है। उक्त निशुल्क नेत्र शिविर में एम जी एम नेत्र संस्थान रायपुर के नेत्र विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रवासियों को नेत्र रोगों एवं समस्याओं से निजात दिलाने हेतु इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

राहुल अग्रवाल ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त शिविर में पंजीयन कराकर निशुल्क नेत्र जांच कराऐं तथा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Live Share Market



