
कांग्रेस की भरोसा यात्रा पर लोगों ने जताया भरोसा,, हजारों की संख्या में जुटे लोग, ऐतिहासिक रही भरोसे की यात्रा
सक्ती : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के द्वारा पूरे प्रदेश में भरोसा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 2 अक्टूबर को सक्ती विधानसभा के ग्राम नगरदा से सक्ती तक भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया।




यात्रा का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के द्वारा महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर धूप दीप एवं पूजा अर्चना पश्चात किया गया। ग्राम नगरदा से प्रारंभ होने वाली यात्रा में सक्ती विधानसभा के लगभग हर ग्राम पंचायतों से तथा शहरी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों की कतार लगभग 5 से 7 किलोमीटर तक रही। जगह जगह चौक चौराहों में यात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा के इस ऐतिहासिक एवं वृहद स्वरूप को देखकर आम जन मानस ने कहा कि आजतक ऐसी विशाल यात्रा हमने नहीं देखी है। कांग्रेस की इस यात्रा से कहीं न कहीं सक्ती विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति और भी मजबूत हुई है वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी इस यात्रा पर अपनी पैनी नजर रखे हुए थी। आज नगरदा से निकली कांग्रेस की भरोसा यात्रा ने भाजपा को स्पष्ट चुनौती दे दी है कि कांग्रेस पूर्ण रूप से चुनावी समर में कूद चुकी है और पूरे दमखम से ताल ठोंक रही है।
डॉ महंत का सक्ती विधानसभा क्षेत्र से पुनः उम्मीदवार बनना लगभग तय है उस स्थिति में आज की यात्रा में उमड़ा जनसैलाब डॉ महंत के राजनीतिक कद के लिहाज से फिट बैठता है वर्तमान में जहां भाजपा के प्रत्याशी तय नहीं हैं उस लिहाज से वर्तमान परिदृश्य में भाजपा सक्ती विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ती नजर आ रही है।
चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए जा रहे आयोजनों में भारी भीड़ का जुटना प्रदेश में और सक्ती क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को अपनी जीत के प्रति आश्वस्त कर रहा है।
भरोसा यात्रा / रैली में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिगम्बर चौबे, नरेश गेवाडीन,आनंद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, तनवीर कुरेशी, राहुल अग्रवाल, कमल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कंवर,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता देवांगन, किसान कांग्रेस अध्यक्ष साधेश्वर गबेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महबूब खान, मंडी अध्यक्ष रूप नारायण साहू, जिला महामंत्री अमित राठौर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव घनश्याम पांडेय,राकेश राठौर,राजू राठौर,धनंजय राठौर, सरवन सिदार, जागेश्वर सिंह राज, राजीव जायसवाल, हेमंत जायसवाल, सरपंच तेज सिंह,डमरूधर साहू, संजय सिदार, विजय सूर्यवंशी, सहसराम कर्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश राठौर,वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर,मनीष कथूरिया, रामेश्वर सोनी,सुभाष देवांगन,मुन्ना ठाकुर,संतोष जायसवाल,सत्येंद्र पाण्डे, घनश्याम देवांगन, लव सोनी, रामसजीवन देवांगन, गजाधर यादव, अशोक यादव, भवानी तिवारी, लाला सोनी, रिक्की सेवक, भुरू अग्रवाल, मनोज जायसवाल, पीयूष राय, संजय अग्रवाल,लीला अग्रवाल,रथराम पटेल, अशोक यादव सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



