
14 अगस्त को सक्ती के सामुदायिक भवन में होगा 251000 पार्थिव शिवलिंग पूजन,

सक्ती- सक्ती शहर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में पुरुषोत्तम मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 14 अगस्त को ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन बाबा भोलेनाथ की आराधना के रूप में होने जा रहा है, जो की सुप्रसिद्ध पंडित एवं ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज उमरलिया के कुशल सानिध्य में संपन्न होगा।

उपरोक्त भव्य कार्यक्रम को लेकर जहां शहर के धर्म प्रेमी, गणमान्य नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भगवान भोलेनाथ की सेवा का अवसर प्राप्त होने की खुशी लोगों में दिखाई दे रही है। नगर के सभी धर्म प्रेमी शिवपूजन कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं, संपूर्ण कार्यक्रम पंडित पंकज उमरलिया के सानिध्य में संपन्न होगा।

इस संबंध में पंडित पंकज उमरलिया ने बताया कि पहली बार 251000 पार्थिव शिवलिंग पूजन के इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर वृहद रूप से तैयारियां की गई हैं। भोलेनाथ के भक्तों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है, तथा शहर वासी भी इस पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम में जोड़ों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा 14 अगस्त सोमवार को आयोजित इस पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत भी विशेष रूप से पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन में 101 जोड़े में शामिल होने के लिए संबंधित धर्मप्रेमी पंकज महाराज मोबाइल नंबर-7489 393439, राजेश महाराज- 7869094537, दीपक अग्रवाल – 9893669936, राकेश अग्रवाल- 9329629910 एवं भुरु अग्रवाल 9131975576 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सक्ती में होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर धर्म प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा सावन महीने में बाबा भोलेनाथ की भक्ति एवम बाबा की आराधना में जुटे हुए हैं, ज्ञात इससे पूर्व भी कई वर्ष पूर्व पंडित पंकज उमरलिया जी के कुशल सानिध्य में लाभ 1 लाख 01 हजार पार्थिव शिवलिंग के पूजन कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन सक्ती में ही संपन्न हुआ था।



