सक्ती में हो रहा घटिया सड़क निर्माण,, जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति में व्यस्त,,,

सड़क पर डलने वाले इमल्शन में पानी की अधिक मात्रा,,, बिना साफ सफाई के किया जा रहा डामरीकरण,,,,,

 

सक्ती: जनता की लगातार मांग पर शहर के भीतर से गुजरे नेशनल हाइवे पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। आम जनता को इससे अच्छी सड़क पर चलने का सौभाग्य मिलेगा ऐसा प्रतीत हुआ पर जिस प्रकार से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है उससे तो नहीं लगता कि यह एक बारिश का मौसम भी झेल पाएगा।

 

 

 

 

नेशनल हाइवे में चल रहे डामरीकरण में भारी भ्रष्टाचार की बू आ रही है कार्य की गुणवत्ता की लगातार शिकायत के बावजूद अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ ऊपरी तौर पर खाना पूर्ति कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहे हैं। अधिकारियों की नजर में अच्छा काम दिखाने के लिए दिन के उजाले में थोड़ा कार्य किया जाता है बाकी पूरा भ्रष्टाचार का खेल रात के अंधेरे में किया जा रहा है जिससे अधिकारी अनजान बने हुए हैं। घटिया और गुणवत्ताहीन कार्य से शासन का पैसा आम जनता के हित में ना होकर ठेकेदार की जेब में जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली से आम जनता के टैक्स का पैसा आम जनता के काम नहीं आ रहा है।
नए जिला के गठन के बाद आम जनता को नए अधिकारियों से उम्मीद थी कि नए जिले में भ्रष्टाचार मुक्त कार्य किया जाएगा मगर वही ढाक के तीन पात वाली बात चरितार्थ हो रही है।

 

 

मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल से बातचीत में उन्होंने कहा कि डामरीकरण के कार्य की शिकायत उच्चस्तर पर की जा रही है यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो ठेकेदार तथा अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close