डॉ महंत के द्वारा यादव समाज की आर्थिक रूप से कमजोर 39 महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई

सक्ती- विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत के विधानसभा क्षेत्र सक्ती के यादव समाज में आर्थिक रूप से कमजोर 39 महिलाओं को व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक यादव महिला 5000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि डाॅ. चरणदास महंत हमेशा विधानसभा सक्ती के ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जिन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है उन सभी का हमेशा सहयोग कर रहे हैं तथा समुचित ईलाज की भी व्यवस्था कराते हैं। वरिठ कांग्रेसी नेता गिरधर जायसवाल ने कहा कि सक्ती विधानसभा में जहां विकास कार्य लगातार चल रहे हैं वहीं सक्ती क्षेत्र के मतदाताओं को तथा दीन दुखियों की हमेशा सेवा के लिए लगे हुए हैं । अखिल भारतीय महिला प्रकोठ सक्ती की बिन्देवरी यादव, पुष्पा यादव, अनिता यादव, गुरबारी बाई यादव, मंगली यादव, उर्मिला यादव, मालती यादव, जानकी बाई, सुगन बाई तथा सदस्यगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर महबूब भाई, वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद गजाधर यादव (नान्हू भांचा), पिन्टू ठाकुर, कमल शर्मा, यादव समाज के वरिष्ठ गोपाल यादव सहित यादव समाज के गणमान्य उपस्थित थे ।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close