कलेक्टर सक्ती ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सक्ती: कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के ग्राम रगजा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।

 

 

 

इस अवसर पर धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर उनसे धान का रकबा, उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान का उत्पादन और समिति में मिल रही सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि धान विक्रय में किसी भी किसान को समस्या नहीं होगी, पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। इस अवसर पर समिति प्रबंधक को निर्धारित नियमों के तहत टोकन जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ सक्ती कलेक्टर ने किसानों का लिस्ट से नाम देख कर उनका पट्टा चेक किया और किसानों से धान खरीदी को लेकर चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को सुना।

उन्होंने नमी नापक यंत्र से धान में नमी की मात्रा का भी अवलोकन किया। समितियों में नमी रहित और गुणवत्ता युक्त धान की ही खरीदी की जाएगी। धान की खरीदी ढेरी लगाकर ही की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की समझौता नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से प्राप्त की जा रही बारदाना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और किसानों से प्राप्त बारदानों की पावती किसानों को प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होने डेनेज, पानी निकासी, स्टेकिंग, परिवहन, धान खरीदी की मात्रा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर, एसडीएम रेना जमील, कार्यपालन अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close