
हर सर्प जहरीला नहीं होता: चंदन मानिक
सक्ती: पूरे सक्ती क्षेत्र में सर्प मित्र के नाम से चंदन मानिक प्रसिद्ध हैं। ये वर्तमान में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल सक्ती में पदस्थ हैं।
इनके द्वारा अब तक सैकड़ों सर्पों को पकड़कर सर्पों के जीवन तथा आम जनजीवन की रक्षा की गई है। सर्प मित्र चंदन मानिक ने बताया कि हर सर्प जहरीला नहीं होता मगर आम आदमी जिनको इस बारे में पता नहीं होता है उनके द्वारा सर्प को मार दिया जाता है। सर्प को देखते ही सावधानी बरतनी चाहिए तथा सर्प मित्र से संपर्क करना चाहिए। कभी कभी जहरीले सर्प भी घरों में निकल जाते हैं तब उनसे छेड़छाड़ करना खतरनाक हो सकता है।



आज रात्रि 8:30 बजे राठौर कालोनी सक्ती स्थित जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर के निवास से एक करैत सर्प को मुख्य द्वार पर देखा गया। क्षेत्र के सर्प मित्र चंदन मानिक से तत्काल संपर्क किया गया। चंदन मानिक के द्वारा मौके पर पहुंच कर सर्प को पकड़ा गया। मौके पर उपलब्ध डिब्बे में रखकर सर्प को शहर से दूर छोड़ा गया। चंदन के इस कार्य से प्रकृति तथा मानव जीवन के बीच सामंजस्य बरकरार है।



