देश को बचाने के लिए काँग्रेस आवश्यक है – प्रेम शंकर गवेल

सक्ती: काँग्रेस पार्टी से लगाव मेरा शुरू से रहा है, डॉ चरण दास महंत ने सक्ती को जिला बनाया मैं अभिभूत हूँ इसलिए मैं डॉ महंत के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी में रहकर सेवा करूँगा। उक्त विचार भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक प्रेम शंकर गवेल ने जन जन के नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष माननीय डॉ चरणदास महंत के नेतृत्व में आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण के अवसर पर ग्राम सोंठी में अपने निवास पर कही।

 

 

 

श्री गवेल ने कहा कि मेरे उत्साह को देखकर डॉ महंत जैसे बड़े नेता मेरे निवास में आये मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई। मेरा परिवार काँग्रेस को मजबूत करेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने प्रेम शंकर गवेल को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम सोंठी से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन के अलावा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुरेश देवांगन, घसिया राम देवांगन, अश्वनी देवांगन, प्रेम देवांगन एवं श्री गवेल के परिजन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close