भाजपा के पास भूपेश बघेल स्तर का कोई नेता नहीं : राईस किंग

4 साल में 4 प्रदेश अध्यक्ष बना डाले,
सिर्फ चेहरा बदला पर चरित्र वही छत्तीसगढ़िया विरोधी

सक्ती/डभरा : भाजपा में चल रहे प्रदेश अध्यक्ष बदलाव पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के सचिव राईस किंग खूंटे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से उनकी लोकप्रियता के आगे भाजपा के सारे नेता बौने साबित हो चुके हैं। भाजपा नेतृत्व को समझ ही नहीं आ रहा कि किसे आगे लायें, इसीलिए भाजपा ने साढ़े तीन साल में चार अध्यक्ष बना डाले। धरमलाल कौशिक के अध्यक्ष रहते 2018 में भाजपा विधानसभा चुनाव हारी। फिर विक्रम उसेंडी 07 मार्च 2019 में अध्यक्ष बने तब चित्रकोट, दंतेवाड़ा,निकाय चुनाव हारने के बाद,02 जून 2020 को नया अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बनाया तब भी मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव, पंचायत और नगरीय निकाय के दूसरे चरण में भी भाजपा बुरी तरह हारी। अब 09 अगस्त 2022 को नया अध्यक्ष अरुण साव को सामने लाये हैं। अब यह देखना लाजमी होगा कि साव 2023 विधानसभा चुनाव तक रह पाते हैं कि किसी और को फिर से “बलि का बकरा” बनाया जाएगा।

 

 

प्रदेश सचिव ने आगे कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह नेतृत्व परिवर्तन कर खुद में जान फूंकने की नाकाम कोशिश में लगी है। भाजपा छत्तीसगढ़ में जनता के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं का भी भरोसा खो चुकी है, भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता 15 साल के भ्रष्टाचार, कुशासन के कारण जनता के पास जाने से हिचकते हैं। जो लोग 15 सालों तक भ्रष्टाचार करके भाजपा के पतन का कारण बने थे, वो अभी भी भाजपा पर कब्जा जमाये बैठे हैं। भाजपा नेतृत्व संगठन का चेहरा बदलकर 15 साल के कुशासन से जनता का ध्यान भटकाना चाहता है, पर छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि भाजपा ने उनका 15 साल तक शोषण किया है, इसलिए भाजपा अध्यक्ष का बदलाव फिजूल कवायद ही साबित होगा।
राईस किंग खूंटे ने कहा कि भाजपा को यह बात समझ लेनी चाहिए कि रमन सरकार के दौरान कमीशनखोरी और चाटुकारिता का काला खेल खेला गया। रमन सिंह के चाटुकार चंद अधिकारियों के प्रशासनिक आतंक से पूरा छत्तीसगढ़ डरा सहमा था। किसानों पर अत्याचार, वादाखिलाफी हुआ, युवाओं का रोजगार परदेशियों को बेचा गया। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ियों की उपेक्षा की गई, छत्तीसगढ़ की जनता उस 15 साल के काला अध्याय को कभी भूल नहीं सकती, जिसके लिए भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close