महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर गिरफ्तारी दी

सक्ती: देश में बढ़ती महंगाई से आम नागरिकों की जेब पर विपरीत असर पड़ रहा है जिससे देश की जनता का जीवन कष्टप्रद हो चुका है। आम नागरिकों के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदी कर जीवन यापन करना दूभर हो गया है।

 

 

कांग्रेस पार्टी के द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में स्वर उठाया गया है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली निकालकर थाने में गिरफ्तारी दी गई।

 

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल ने कहा कि देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ने से आम जनजीवन त्रस्त हो गया है और केंद्र सरकार अपने सुख सुविधाओं को बढ़ाने में लगी हुई है। आज खाद्यान्न, गैस सिलेंडर के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है तबसे आम जनता का जीना बेहाल हो गया है।

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधर जायसवाल ने कहा कि 70 साल का जतन और 7 साल में पतन, कांग्रेस सरकार ने जिस देश को सुरक्षित करने के लिए 70 साल मेहनत किया देश को विकास की ओर ले गए मोदी सरकार ने 7-8 साल में ही देश को बर्बादी की कगार में लाकर खड़ा कर दिया।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी जिनमें प्रमुख रुप से विजय सूर्यवंशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाराद्वार, नरेश गेवाडीन, श्रीमती गीता देवांगन अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, कुमारी अलका जायसवाल, घनश्याम देवांगन, गिरजा जायसवाल, पिंटू ठाकुर, लेखराज गवेल, दिगम्बर सिंह, रामनाथ जायसवाल, घसिया दास महंत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया कवर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भाई महबूब, विजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सोनू कुरैशी, गुरुदेव चौधरी सरपंच टेमर, उमेश साहू, गोपाल अग्रवाल एवं बडी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के कॉग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर मोदी सरकार के विरोध में गिरफ्तारी दी।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close