
विधानसभा क्षेत्र सक्ती में तीन नए धान खरीदी केंद्र, डॉ महंत को धन्यवाद

सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवँ नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा दिनांक 6 अक्टूबर को जारी आदेश में ग्राम रिसदा एव सकरेली खुर्द में धान खरीदी केंद्र बनाया गया है, एक दिन पूर्व 5 अक्टूबर के आदेश में नन्दौर खुर्द में धान उपार्जन केंद्र बनाया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने ग्रामीणों एवँ किसानों के मांग पर उक्त धान उपार्जन केंद्र खोले जाने हेतु स्वीकृति प्रदान कराई है, अब किसानों को धान बिक्री करने के लिए अपने गांव से बाहर जाना नहीं पड़ेगा। किसानों एवँ गामीणों ने डॉ चरण दास महंत को धन्यवाद देते हुए भरोसा दिया है और कहा कि कॉग्रेस की भूपेश सरकार गरीबों का किसानों का हर खयाल रख रही है हम भी आने वाले चुनाव में कॉग्रेस पार्टी को पूरा समर्थन देकर दुबारा एक मजबूत नेतृत्व डॉ चरण दास महन्त के हाथों सक्ती विधानसभा की कमान सौपेंगे।
जिला प्रतिनिधि गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ कॉग्रेस नेता डी आर यादव, मंडी अध्यक्ष रूपनारायण साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विगत दिनों डॉ महंत एक भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में रिसदा आगमन पर रिसदा की सरपंच लता यादव रामावतार यादव ध्रुव कुमार यादव मनमोहन सिंह भैना पुरषोत्तम भैना गौरी लाल भैना सरोज यादव दरस राम भैना विष्नु यादव सहित ग्रामीणों ने उक्त केन्द्र की मांग की थी।


कृषि उपज मंडी समिति सक्ती उपाध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा सोनहर ने कहा कि हमारे नेता डॉ चरण दास महंत को क्षेत्र के बारे में कोई भी मांग रखी तत्काल उन्होंने पूरा किया है,सक्ती विधानसभा क्षेत्र की जनता को ऐसा मजबूत नेतृत्व पहले कभी नहीं मिला। पूर्व जनपद सदस्य दिगम्बर कंवर ने बताया कि महंत जी किसानों गरीबो के हितैषी हैं, सकरेली खुर्द, रिसदा नन्दौर खुर्द में धान उपार्जन केंद्र खुल जाने से सभी किसानों को लाभ होगा।
विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने कहा कि महंत जी के कारण ही सक्ती जिला बना तथा जिले का विकास हुआ पहले के नेताओं को कमीशन खाने से फुर्सत नहीं रहता था तथा अधिकारी उनकी सुनते नहीं थे तो जनता का वो क्या हित करते। सकरेली खुर्द के छवि लाल कंवर, जनपद सदस्य शशि कंवर, बुधराम सतनामी, प्रेम शंकर सिदार, भवानी कवर, रफीक खान, ओम प्रकाश कवर, गोरेलाल कवर, दुर्गेश यादव,सोमवार कंवर, जितेन्द्र कुमार कवर, दुलारे कवर, वसुन्धरा कवर तेजा सिह जगेश्वर कवर केशव पटेल ग्राम पंचायत नन्दौर खुर्द की सरपंच शुशीला देवांगन सहित गामीणों एवँ कॉग्रेस जनो ने डॉ महंत को धन्यवाद देते हुए डॉ महंत पर भरोसा जताया है।



