प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

सक्ती: नगर के अग्रसेन चौक में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन करने वाले भाजपा के नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त का भुगतान में 30 से 40% तक की कटौती कर दी गई है जो कि किसानों के साथ अन्याय हैं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की कमाई पर डाका डाला गया है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में तथा विकास खंड में शाम 4:00 बजे पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है।

किसान हितैषी बनने का दिखावा करने वाली कांग्रेस की सरकार का लगातार विरोध किया जाएगा और उनकी मंशा को आम किसानों के बीच में लाया जाएगा। प्रदेश सरकार के विरोध में युवा नेताओं ने नारेबाजी की। पुतला दहन करने पहुंचे भाजपा नेताओं से पुलिस ने पुतले को लूटने की कोशिश की लेकिन अंततः नेताओं ने पुतले में आग लगा दी फिर भी पुलिस वालों ने उनसे पुतले को छीन लिया और आग बुझाई।

पुतला दहन करने वालों में रामअवतार अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, मांगेराम अग्रवाल, महामंत्री राम नरेश यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, रंजन सिन्हा, दीपक गुप्ता, भरत पटेल, संजय कश्यप, धनंजय नामदेव, आबिद खान, लाखन नामदेव, सूर्यकांत गुप्ता, सूरज देवांगन, पिंटू यादव, टेकनाथ जयसवाल, संतोष देवांगन, भुवनेश्वर यादव, कमलेश ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close