स्व. श्री बिसाहू दास जी महंत की स्मृति में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण,

सक्ती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चाँपा जिले की सक्ती नगरपालिका में स्वर्गीय बिसाहू दास जी महंत की प्रतिमा का अनावरण किया।

 

 

 

स्वर्गीय श्री बिसाहू दास जी महंत की 98 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण करते हुए श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अस्मिता के प्रतीक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी जनप्रिय नेता थे। वे चार बार मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन क्षमता को प्रदेश की जनता हमेशा याद रखेगी।

कृषक परिवार से होने के कारण स्व. बिसाहू दास जी महंत ने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई और सड़कों के विकास के लिए लिए काम किया।उन्होंने सिंचाई और सड़क के महत्व को न केवल समझा बल्कि उसे मूर्तरूप देने का दूरदर्शी निर्णय भी लिया। स्व. बिसाहू दास जी महंत ने हसदेव नदी के अथाह जल को संचित करने बांगो बांध का सपना देखा जो आगे साकार भी हुआ। वे पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के भी स्वप्नद्रष्टा थे। सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय बिसाहू दास जी महंत सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखते थे। उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता संगठन के लिए आदर्श है।
अनावरण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत,राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल,कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत,श्री राजेश महंत, श्री सूरज महंत, श्री सृजन महंत, श्री मुरारी लाल तिवारी, श्री रघुराज पांडेय, सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close