छत्तीसगढ़ी फ़िल्म सेल्फी बेबो की शूटिंग सक्ती क्षेत्र में, महत्वपूर्ण हिस्सों की शूट पूर्व नपा अध्यक्ष के घर पर

सक्ती: चित्राग्राही फिल्मस के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी हॉरर कॉमेडी मूवी “सेल्फी बेबो” की शूटिंग सक्ती के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निवास स्थल में पिछले दो दिनों से जारी है।

आस पास के लोग भी इस फिल्म की शूटिंग को उत्साहित होकर देखने पहुंच रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग सक्ती और आस पास के सुंदर और प्राकृतिक नजारों के बीच किया जा रहा है।

फिल्म के मुख्य कलाकार सलीम अंसारी, क्रांति दीक्षित, विक्रम राज, निशांत उपाध्याय, पूजा देवांगन, रोशन श्रीवास, दीनू श्रीवास, आशीष के, संजना सोनी, भोजराज, किशोर मंडल, रंजन सूर्यवंशी, ममता कमलाकर हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर सुरेश शर्मा, देवेन्द्र चंद्राकर, वरुण शर्मा हैं। फ़िल्म के को प्रोड्यूसर हेमलाल श्रीवास, भूपेन्द्र सोनकर, रवि वर्मा के साथ एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सावन गुजराल हैं।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर सुरेश शर्मा का कहना है कि वह छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित कर छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को एक नया आयाम देना चाहते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर दीपक आदित्य तथा असिस्टेंट डायरेक्टर कौशल उपाध्याय हैं। फिल्म की एडिटिंग और स्पेशल विजुअल इफैक्ट्स का कार्य साउथ के मशहूर पीटर टंडन कर रहे हैं। फिल्म के डीओपी राजू देवदास हैं फ़िल्म की कहानी आशीष के और रोशन श्रीवास ने लिखी है। फिल्म में विशेष सहयोगी विक्की सूर्यवंशी और रामकृष्ण दास हैं। प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में चोवाराम साहू ने अपना साथ दिया है। इस फिल्म से संजना सोनी धमाकेदार एंट्री कर रही हैं और लोग अभी से शूटिंग स्थल पर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले हो रहे हैं। सेल्फी बेबो छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया आयाम देने के लिए नई कहानी के साथ बन रही है जो अभी नाम से ही अपनी लोकप्रियता बना चुकी है। लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के सभी थिएटरो में चलने के बाद चित्राग्राही फिल्म की स्वयं की ओटीटी प्लेटफॉर्म भारत प्राइम में 176 देश में दिखाई जाएगी।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close