सक्ती नगर होगा सी सी कैमरों से लैस, रुकेंगी आपराधिक घटनाएं

सक्ती: सक्ती नगर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आम नागरिकों और स्थानीय पुलिस, स्थानीय प्रशासन का आपसी तालमेल और सहयोग के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ईकाई सक्ती के तत्वधान में हटरी धर्मशाला में समस्त व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई।

 

 

नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं साथ ही अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों तथा आम नागरिकों के साथ चर्चा परिचर्चा की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य नगर में हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकना तथा अपराधियों को पकड़ना था।
चर्चा परिचर्चा में भाग लेते हुए व्यापारियों तथा आम नागरिकों ने अपने अपने सुझाव भी रखे जिस पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सुझावों को अमल में लाने स्वीकृति दी गई।
बैठक में चर्चा के दौरान तय किया गया कि नगर की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों में कैमरे लगाए जाएंगे जिससे अपराधियों को पहचाना जा सके। पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए हर वार्डों में पुलिस मित्र का गठन किया जाएगा ताकि पुलिस की अनुपस्थिति में भी आम नागरिक पुलिस मित्र के रूप में पुलिस का कर्तव्य निभा सकें।
बैठक में तय किया गया कि नगर के चौक चौराहों में पुलिस की तैनाती की जाएगी जो कि रात्रि में अनावश्यक घूमने फिरने वालों से पूछताछ कर सकें और यदि संदेहास्पद पाए गए तो तुरंत ही प्रातिबंधात्मक कार्रवाई कर सकें।

 

 

 

पुलिस प्रशासन की तरफ से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तस्लीम आरिफ एवं नगर निरीक्षक रूपक शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नगर की सुरक्षा में स्थानीय निवासियों का भी योगदान जरूरी है। अपने घरों के आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें ताकि सभी सतर्क रह सकें और होने वाली अप्रत्याशित घटनाओं को रोक सकें।
स्थानीय नगर पालिका प्रशासन से मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत ने कहा कि पूरे नगर में हाई लेबल कैमरे लगाए जाएंगे जिसकी स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है,बहुत जल्द ही पूरा नगर कैमरे की निगरानी में होगा जिससे अपराधों में कमी आएगी।
फिलहाल त्वरित और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आम नागरिकों और व्यापारियों ने खुले दिल से प्रशासन का सहयोग करते हुए सी सी कैमरे देने की घोषणा की साथ ही 5 दिवस के भीतर ही कैमरे लगाने की जिम्मेदारी भी मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा तय कर दी गई। मारवाड़ी युवा मंच से मनीष कथूरिया ने कहा कि नगर की सुरक्षा के लिए आम नागरिक, व्यापारीगण तथा प्रशासन के सामंजस्य जो कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है उसके परिपालन में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा ठोस कदम उठाते हुए 5 दिवस के भीतर ही नगर को कैमरामय कर दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि नगर के चौक चौराहों में सी सी कैमरे लगने से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे तथा बढ़ रहे अपराधों में कमी आएगी।
बैठक के दौरान 15 व्यापारियों ने जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपनी सहमति दी है।

 

सीसी टीवी कैमरा दानदाताओं की सूची

 

1श्री भरत क्लॉथ स्टोर,
2 श्री डालमिया मेडिकल स्टोर
3 श्री अशोका ट्रेडर्स
4 श्री शंकर सेल्स
5 श्री बृजलाल सुगनचंद
6 सेठ कनीराम मांगेराम (राजू)
7 श्री सेवाराम घासीराम
8 श्री किशनचंद राघेश्याम (ट्रक वाले)
9 श्री प्रकाश इंजीनियरिंग वर्क्स (ट्राली)
10 श्री सूरजभान नन्दकिशोर
11 श्री दिलीप अठवाणी (बेबू)
12 श्री मनफूल सुदामा पारिख
13 श्री ओम गेरेज (अमन डालमिया)
14 श्री ममता मेडिकल
15 श्री प्रकाश चंद्र पवन गोयल (ट्रक वाले)

 

चेम्बर के सचिव श्री सुघीर शराफ ने सभी दानदाताओं को प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तस्लीम आरिफ, तहसीलदार शिवकुमार डनसेना, नगर निरीक्षक रूपक शर्मा, नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल, चेंबर के पूर्व जिला अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, शक्ति चेंबर इकाई के अध्यक्ष विजय डालमिया सहित नगर के व्यापारीगण, आम नागरिकगण तथा प्रेस और मीडिया से जुड़े पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close