
सूत ना कपास जुलाहों में लठ्ठम लठ्ठा की तर्ज पर नपा पर लग रहे आरोप निराधार
,
सक्ती: विगत कई दिनों से लगातार सक्ती नगर पालिका सुर्खियों में है। लगातार विपक्षी सदस्यों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष तथा नगरपालिका अधिकारी पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं। हाल ही में प्रकाशित समाचार के अनुसार नगर पालिका पर 1.73 करोड़ रुपये की राशि का मद परिवर्तन तथा दुरुपयोग का आरोप लगाया गया। नगर पालिका अधिकारी से संपर्क करने पर नपा अधिकारी ने मय सबूत जवाब देते हुए कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मंडी बनाने हेतु स्वीकृति जरूर मिली थी पर उसके लिए राशि जारी ही नहीं हुई थी तो उक्त राशि जो कि काल्पनिक है अथवा हाथ में ही नहीं है उसका दुरुपयोग अथवा मद परिवर्तन कर खर्च कैसे किया जा सकता है। नपा अधिकारी ने कहा कि नगरपालिका पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं तथा यह सब सिर्फ बदनाम करने, असहयोग करने एवं नगर विकास में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश के रूप में किया जा रहा है। शासन से प्राप्त पत्र का जवाब दिया जा रहा है जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।




