
विधानसभा अध्यक्ष का सक्ती प्रवास, सक्ती जिला कार्यालय सहित अन्य कार्यों की ली जानकारी
सक्ती: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सक्ती पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान स्थानीय विधायक डॉ महंत ने क्षेत्र की जनता से स्थानीय विश्रामगृह में भेंट की।



डॉ महंत के द्वारा क्षेत्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सक्ती के लिए वरदान साबित होने वाले जलावर्धन योजना के बारे में जानकारी ली गई तथा उस पर आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों का जल्द निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

डॉ महंत के द्वारा सक्ती के जिला घोषित होने के पश्चात अस्थायी जिला कार्यालय के बारे में जानकारी ली गई। अस्थायी कार्यालय नंदेली वन विद्यालय में बनाए जाने की जानकारी मिलने के पश्चात डॉ महंत ने पूर्णकालिक स्थायी कार्यालय के लिए स्थान चयन करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों को देते हुए कहा कि भविष्य के विकास तथा जनहित को देखते हुए स्थल का चयन करना है जिससे नगर तथा क्षेत्र का भरपूर विकास हो तथा चयनित स्थल क्षेत्र की आम जनता के लिए सहज,सुगम और सरल हो जिससे भविष्य में आम जनता को किसी भी कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े।

नगर के वार्ड नं 18 में स्थित रेल्वे बेरियर जो कि अधिकतर बंद रहता है जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड वासियों के द्वारा समस्या के समाधान हेतु अंडर ब्रिज की मांग की गई जिसे डॉ महंत के द्वारा स्वीकार करते हुए स्थानीय प्रशासन तथा नगरपालिका को प्रस्ताव पारित कर मांग पत्र भेजने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, गुलजार सिंह, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता देवांगन, शशीकांता राठौर, रश्मि गबेल, कुसुम यादव, अलका जायसवाल, घनश्याम पांडे, पिंटू ठाकुर, गिरधर जायसवाल, उगेंद्र अग्रवाल, कन्हैया कंवर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।



