
सक्ती जिला से जिलाध्यक्ष के रूप में कृपासागर मैत्री चुनावी मैदान में
सक्ती: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए युवा कांग्रेस के सदस्यों के द्वारा भारी मात्रा में सदस्यता के साथ ही प्रदेश स्तरीय निर्वाचन चल रहे हैं। सक्ती जिला से जिलाध्यक्ष के रूप में कृपासागर मैत्री चुनावी मैदान में हैं। कृपासागर मैत्री मुकाम बरपाली पोस्ट बासीन(घोघरी) जो कि छात्र राजनीति से शुरुवात करते हुए 2015-16 में डभरा महाविद्यालय में सचिव निर्वाचित हुए। 2018 के विधानसभा चुनाव में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के साथ दिनरात मेहनत कर अपने प्रभार वाले क्षेत्र में काँग्रेस को बढ़त दिलाया।विधानसभा चुनाव में अथक मेहनत के कारण एक ऊर्जावान व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई। इनके कार्यकुशलता के कारण इन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया। मूलतः जैजैपुर विधानसभा के निवासी होने के बावजूद चन्द्रपुर विधानसभा में युवाओं के बीच अपने सरल सहज एवं मिलनसारिता के कारण लोकप्रिय हैं। कृपासागर मैत्री मैत्री(मौवार)समाज से आते हैं। जिले में मैत्री(मौवार)की अच्छी खासी जनसंख्या है। सूत्रों के अनुसार सक्ती जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों से वर्तमान में आगे चल रहे हैं।



