भाजपा नगर मंडल सक्ती द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई

सक्ती: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती द्वारा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में दीनदयाल जी की आदमकद प्रतिमा के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों में भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के महामंत्री एवं सक्ती नगर मंडल के प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामअवतार अग्रवाल, सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महामंत्री डॉ खिलावन साहू, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सुरेश देवांगन, भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य मांगेराम अग्रवाल,प्रदीप गुप्ता तथा अधिवक्ता चितरंजन पटेल प्रमुख थे। कार्यक्रम का मंच संचालन नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया ने करते हुए विस्तार पूर्वक दीनदयाल जी की जयंती पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंडल प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की परिकल्पना को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार साकार कर रही है, तथा अंतिम छोर के अंतिम विकास के लिए सरकार ने अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है,हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इन योजनाओं का प्रचार प्रसार लोगों तक करना है, साथ ही पुरुषोत्तम शर्मा ने सेवा समर्पण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 7 अक्टूबर तक सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक बूथों तक पहुंचकर सेवा के कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, रामअवतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, चितरंजन पटेल एवं प्रदीप गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है, तथा दीनदयाल जी ने सर्वत्र राष्ट्र के विकास के लिए काम किया, एवं दीनदयाल जी की प्रेरणा पर चलकर ही आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र में तथा देश के विभिन्न राज्यों में सत्तासीन है, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन ने किया तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में नवनिर्मित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, साथ ही कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए लोगों को सुरक्षा मास्क का वितरण करते हुए कोविड से बचाव हेतु मास्क लगाकर रहने का भी आग्रह किया। नगर मंडल द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया साथ ही नगर मंडल के प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा ने स्थानीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन सक्ती में जाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक किया तथा लोगों से टीकाकरण के प्रति जानकारी प्राप्त की।

25 सितंबर को आयोजित भाजपा नगर मंडल शक्ति के कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों के अलावा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री अमन डालमिया, महामंत्री रामनरेश यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, भाजयुमो सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पेन्द्री कसेरा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद मनोज सोनी, पूर्व महामंत्री चेतन साहू, नगर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, दादू केवट,विक्रम सिंह राज,अधिवक्ता उदय कुमार वर्मा, नगर पालिका सक्ती के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव, लक्ष्मी सोनी,नंदकिशोर तंबोली, पूर्व पार्षद सुश्री सुषमा कसेरा, गोविंदा निराला, भाजयुमो नगर मंडल महामंत्री हर्ष देवांगन,मुकेश खूंटे, भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती अनीता गोपाल यादव,सहित काफी संख्या में भाजपा,भाजयुमो एवं विभिन्न मोर्चा /प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close