कर्मचारीयों – अधिकारीयों के हड़ताल से कार्यालय रहेगा बंद

 

फेडेरेशन के प्रांतीय निकाय के आव्हान पर नवगठित जिला सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर के कर्मचारी, अधिकारी दिनांक 3 सितंबर 2021 को सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय धरना रैली प्रदर्शन सामूदायिक भवन सक्ती में करेंगे। जिला संयोजक राधे लाल भारद्वाज ने बताया की छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया के कारण हड़ताल में जाने की स्थिति बनी है इस हड़ताल के लिए छत्तीसगढ़ शासन ही जवाबदार है। छत्तीसगढ़ शासन ने आज पर्यंत कर्मचारियों के हित में एक भी कदम नहीं उठाया जबकि इनका राष्ट्रीय नेतृत्व 28 % डी ए एवं अन्य 14 सूत्रीय मांग से जुड़े विषय पर केंद्र सरकार की आलोचना करता है यह विरोधाभास बयान बाजी बंद होना चाहिए और कर्मचारियों की मांग पूरी करनी चाहिए। हड़ताल को सफल बनाने संरक्षक रमेश तिवारी ,विजय बहादुर सिंह ,जिला संयोजक राधे लाल भारद्वाज ,भोला शंकर तिवारी ,राधेश्याम साहू ,ए के पाटले,व्हाई आर एस मांडलेकर ,आर जी थावइत, पीललाल पटेल ,अविनाश ठाकुर, गौरी शंकर चौधरी ,केके पटेल ,डीएस देवांगन ,डीआर साहू, भुपेंद्र खुन्टे, हर्षवर्धन चंद्रा, एमके चंद्रा, हरगोविंद सिंह कोसले, गौतम चंद्रा, विकास चौबे ,सभी संगठन के पदाधिकारी एकजुटता से कार्य कर रहे हैं।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close