
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजयुमो सक्ती द्वारा पौधा रोपण
सक्ती: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल के द्वारा दिनांक 06/07/2021 को पौधा रोपण का कार्यक्रम गणेश बंध तालाब के पास किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ जनो ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ राम अवतार अग्रवाल , प्रदीप गुप्ता ,मांगेराम अग्रवाल , भाजपा मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन ,ज़िला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गवेल, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, हर्ष देवांगन, मुकेश खूँटे, रजत गोयल, दीपक गुप्ता, गोविन्दा निराला, गोपाल गौतम, राजा सोनी, आबिद खान ,अभिषेक बंसल, भुवनेश्वर यादव, सिद्धेश्वरी सिंह, रेखा देवांगन, महेश यादव सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।



