युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए युवा महोत्सव का आयोजन

सक्ती: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। सक्ती जिले में युवा महोत्सव का आयोजन नंदेली ग्राउंड में किया गया।

 

 

 

1 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ हुए युवा महोत्सव का आयोजन देर रात्रि 11 बजे तक चला। दिनभर चले आयोजन में 37 विधाओं में कुल 380 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
युवा महोत्सव में सभी विधाओं में जिले के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे युवा महोत्सव की रौनक देखते ही बन रही थी। जिले के चारों विकासखंडों के प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

 

 

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में उत्साह वर्धन होता है। युवा अपनी कला के प्रति जागरूक होते हैं तथा अपनी कला को निखारने का जतन करते हैं। युवाओं की रुचि कलात्मक होती है जिससे समाज में युवा एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत होते हैं।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर के द्वारा सभी विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

 

 

 

 

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर के साथ ही कार्यक्रम अधिकारी हरि पटेल, सुरेश जायसवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी,घनश्याम पटेल, सहायक खंड शिक्षाधिकारी शैलेष देवांगन, अविनाश सिंह, ईश्वर साहू सहित शिक्षा विभाग एवं जनपद पंचायत सक्ती के अधिकारी कर्मचारीगण के साथ ही गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close