टीकाकरण केंद्रों में बनें सेल्फी जोन से युवाओं में टीका को लेकर काफी उत्साह

युवा टीका लगवाने के बाद सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कर रहें हैं प्रोत्साहित

सक्ती:  कोरोना से बचाव के लिए लगातार लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है तो वहीं युवाओं के लिए टीकाकरण केंद्र में सेल्फी जोन भी बनाया गया है।
ज्ञात हो कि देश प्रदेश और सक्ती क्षेत्र में कोरोना की दूसरी लहर ने काफी आतंक मचाया है। वहीं कोरोना की पहली लहर के बाद ही हमें वैक्सीन तो मिल गई थी लेकिन एक साथ सभी को वैक्सीन लगा पाना संभव नहीं था तो सरकार द्वारा पहले 60 वर्ष से अधिक आयु फिर 45 से अधिक और वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। साथ ही शुरुवाती दौर में वैक्सीन को लेकर लोगों में होड़ थी लेकिन धीरे धीरे वैक्सीन को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां सोशल मीडिया में आने से लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे थे। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा कई तरह के मुहिम चलाई जा रही है और भ्रामक खबरों पर भी कार्रवाई के लिए कड़े नियम बना दिये गए हैं, जानकारों तथा वैज्ञानिकों का भी कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना अतिआवश्यक है, जिसके बाद से ही टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं युवाओं के लिए सेल्फी जोन भी टीकाकरण केंद्रों में बनाया गया है ताकि युवा वर्ग भी कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाएं और अपने आसपास के लोगों को भी टीका लगवाने प्रोत्साहित करें। इसी कड़ी में सक्ती नगर व क्षेत्रों के भी टीकाकरण केंद्रों में सेल्फी जोन बनाया गया है जहां युवा टीका लगवाने के बाद अपनी सेल्फी निकाल सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित कर रहें हैं।

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close