चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के द्वारा एम्बुलेंस का लोकार्पण

जयेष्ठ कृष्ण नवमी विक्रम संवत २०७८ तारीख 4 जून २०२१ दिन शुक्रवार चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति सक्ती की सेवा यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव के रुप में आज का दिन स्मरणीय रहेगा।
नवरात्रि पर मां चंद्रहासिनी के दर्शनार्थी पदयात्रियों की सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं ने जब सेवा कार्य की शुरुआत की तब यह अहसास ही नहीं था कि सामयिक सेवा का यह कार्य जन सेवा का लक्ष्य बन जाएगा… चाहे फिर सक्ती नगर के मुक्ति धाम का सौंदर्यीकरण के साथ मुक्तांजली वाहन स्वर्ग रथ का सुविधापूर्ण संचालन हो या फिर रक्तदान का महति अभियान …शायद ! चंद्रपुर पदयात्रा समिति के सदस्यों ने हर सेवा कार्य को शिद्दत से निभा कर अंजाम तक पहुंचाने का शौक पाल लिया है… उस पर बड़ी बात यह कि उनके इसी जज्बे और शौक को हम सबने पहचाना और अक्षय तृतीया पर उनके एंबुलेंस सेवा प्रारंभ करने की मंशा को आप हम सभी लोगों ने आत्मसात कर अप्रत्याशित सहयोग किया… तब सभी दानदाताओं के योगदान से अत्याधुनिक एंबुलेंस जन सेवा हेतु लोकार्पण के लिए मां महामाई के दरबार में सजधज कर खड़ी है… आइए! हम सब अपनी दुआओं और शुभकामनाओं के शब्दों से इस एंबुलेंस के पहियों को गति दें ताकि यह समिति के सेवा प्रकल्प की एक नई पहचान बने…आप सभी चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के युवा साथियों को उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं…

                          चित्रंजय पटेल

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close