मानवता ग्रामीण युवा संघ के कार्य की हो रही तारीफ,, सेवा भाव से कोविड केयर सेंटर में पहुंचाया जा रहा भोजन

 

सक्ती: वर्तमान में कोरोना महामारी के दौर में जहां सब तरफ डर और संशय का माहौल है, लोग एक दूसरे से मिलने से कतरा रहे हैं वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के जागरूक युवाओं के द्वारा मरीजों की सेवा करने का निर्णय लिया गया।
हम बात कर रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र के संगठन की जिसे कुछ युवाओं ने निस्वार्थ सेवा भाव के लिए तैयार किया है।
मानवता ग्रामीण युवा संगठन में ग्रामीण युवाओं के साथ साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण तथा ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय सेवक भी शामिल हैं। इस संगठन के द्वारा रोजाना जेठा कोविड केयर सेंटर में सुबह नाश्ता,दोपहर का भोजन तथा रात्रि का भोजन निरंतर पहुंचाया जा रहा है।

 

 

 

 

संगठन से जुड़े सभी सदस्य आपस में मिलजुलकर राशि की व्यवस्था कर इस सेवा कार्य को अनवरत कर रहे हैं। संगठन ने जहां सेवा का बीड़ा उठाया है वहीं इनकी सेवा भावना से प्रभावित होकर लोग इनसे जुड़ते जा रहे हैं और इनका सहयोग कर रहे हैं।
संगठन से जुड़े युवा साथियों ने आम जनता से भी जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में आप लोग भी सामने आए और यथासंभव आर्थिक सहयोग करें जिससे हम निरंतर पौष्टिक भोजन जेठा कोविड केयर सेंटर में भेज सकें।

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close