स्थानीय विधायक डॉ चरणदास महंत ने ऑक्सिजन कॉन्संट्रेटर की मांग स्वीकारी

सक्ती: विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने माननीय विधायक डॉ चरणदास महंत को फोन के माध्यम से सक्ती में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के सम्बंध में जानकारी दी एवं सक्ति विधानसभा के लिए 10 नग ऑक्सिजन कॉन्संट्रेटर की मांग की। श्री महंत में अपने प्रतिनिधि से जेठा स्थित कोविड सेंटर ,वैक्सीन सेंटर एवं टेस्टिंग सेन्टर के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली तथा ऑक्सिजन कॉन्संट्रेटर की जल्द व्यवस्था करने हेतु आश्वासन दिया तथा जिला मुख्यालय जांजगीर में जल्द ही RTPCR लैब की स्थापना कराने की बात कही। उनके द्वारा पूर्व में 14 नग ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर सामुदायिक भवन सक्ती में प्रदत्त किये गए थे।यह ऑक्सिजन कॉन्संट्रेटर गम्भीर रूप से बीमार मरीज की जीवन रक्षा के लिए बहुत कारगर होता है।

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close