भाजपा नगर मंडल सक्ती के द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने पूराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 41 वर्ष पूर्व सक्ती नगर से मुम्बई स्थापना दिवस पर जाने का सौभाग्य मिला था, साथ में नगर भाजपा के नारायण शर्मा, जगदीश सराफ, रमेश सिंघानिया भी गये थे। जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई मौजूद थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला मंत्री संजय रामचंद्र, नगर मंडल अध्यक्ष भवानी प्रसाद तिवारी, महामंत्री राम नरेश यादव, महामंत्री अमन डालमिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, प्रदीप गुप्ता,चितरंजन पटेल,रंजन सिन्हा,मनोज सोनी,विशाल कसेर, गोविंद निराला, उदय वर्मा, विक्रम सिंह राज अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close