केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धिपूर्ण 7 वर्ष पूर्ण होने पर किए गए आयोजन

सक्ती : नगर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धिपूर्ण 7 वर्ष पूरे होने की खुशी में नगर में कई आयोजन किए जिसमें भाजपा सक्ती द्वारा शक्ति केंद्र 1 राम सप्ताह में लोगों को मास्क वितरण किया गया, साथ ही हरि गुर्जर शक्ति केंद्र 3 के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में वृक्षारोपण किया गय एवं गुरुद्वारा शक्तिकेन्द्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में प्रतिमा एवम उद्यान की सफाई करवाकर स्वच्छता संदेश दिया।

 

 

 

 

कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में क्षेत्रीय सांसद को आमंत्रित किया गया जिसके अंतर्गत सायंकाल में क्षेत्रीय सांसद गुहराम अजगळे का कार्यक्रम रखा गया जिसमें उनके द्वारा सर्वप्रथम हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की गई ततपश्चात डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

 

वार्ड में निवासरत जनता के सुखदुख में भागीदार बनते हुए उनके द्वारा राशन वितरण किया गया। प्रेस से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए अपने मद से 65 लाख रुपये जारी किया गया है जिसे कोरोना महामारी से बचाव हेतु खर्च किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने सक्ती में अहमदाबाद तथा गोंडवाना ट्रेन के स्टापेज के साथ ही कुल 22 मांग पत्र केंद्र सरकार को सौंपा है जिसे जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। क्षेत्र से अनुपस्थिति के सवाल पर कहा कि मैं जिला मुख्यालय में रहता हूँ तथा क्षेत्र की जनता से हमेशा ही जुड़ा हुआ हूँ।क्षेत्र में अपने प्रतिनिधि बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद इस पर सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर तय किया जाएगा। सायंकाल वापसी के दौरान नगर से सटे ग्राम हरेठी में भी अन्नदान का आयोजन किया गया।

 

भाजपा के दिनभर के आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा सदस्य रामअवतार अग्रवाल, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा,जिला भाजपा मंत्री व कार्यक्रम प्रभारी संजय रामचंद्र, वरिष्ठ भाजपा किसान नेता प्रीतम सिंह गबेल,नगर मण्डल सक्ती के महामंत्री अमन डालमिया, रामनरेश यादव ,अधिवक्ता चितरंजय पटेल,नंदकिशोर तंबोली, लक्ष्मी सोनी, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल , मांगेराम अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, सत्येन्द्रनाथ सोनी, विशाल कसेर, रंजन सिन्हा, तुलेश जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा के संजय कश्यप, अंकित अग्रवाल, हर्ष देवांगन ,सैय्यद आबिद, पार्षद सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह, गोविंद देवांगन,गोविंदा निराला, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव,अभिषेक बंसल, पिछडा वर्ग मोर्चा के नगर महामन्त्री राजा सोनी,चेतन साहू,एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सांसद जांजगीर से बातचीत के अंश:-

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close