भाजयुमो सक्ती ने CDS जनरल बिपिन रावत एवं अन्य वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

सक्ती: भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मण्डल ने विपिन रावत सहित शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सभा का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो सक्ती के महामंत्री हर्ष देवांगन ने किया। CDS जनरल बिपिन रावत जी, मधुलिका रावत जी और अन्य वीर सैनिको के शहीद होने पर कचहरी चौक में कैंडल मार्च, दीप प्रज्वलित कर विपिन रावत वीर सेनानी के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर तैल चित्र पर पुष्प हार चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के अंकित अग्रवाल ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत, देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, महान देश भक्त विपिन रावत का असामयिक निधन पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। आज हम सब उनको स्मृतिशेष जान कर स्तब्ध हैं।
आलोक पटेल ने कहा कि विपिन रावत की मृत्यु से आज पूरा देश शोक की लहर में हैं क्योंकि सेना के जांबाज सिपाही एवं देश के रक्षक विपिन रावत की कमी हमेशा रहेगी और भारत देश के लिए दुखद घटना एवं देश के लिए भारी क्षति है। इनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है वहीं श्रद्धांजलि सभा में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, रामअवतार अग्रवाल, भाजपा ज़िला महामंत्री कन्हैया गोयल भाजयुमो महामंत्री हर्ष देवांगन, संजू कश्यप पुष्पेंद्री कसेरा तथा सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा वीर सपूत विपिन रावत के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति व सद्गति हेतु प्रार्थना किया गया।

 

 

आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें वीर सेनानी बताते हुये उनके असामयिक निधन को देश की सुरक्षा की दृष्टि से अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा के साथ पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, रामअवतार अग्रवाल , टिकेश्वर गवेल, मांगेराम अग्रवाल, रंजन सिन्हा, दीपक गुप्ता, राम नरेश यादव, धनंजय नामदेव, संजय कश्यप, अभिषेक शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आलोक पटेल, महामंत्री हर्ष देवांगन, उपाध्यक्ष लाखन नामदेव, मंत्री गोविंदा निराला, परमेश्वर साहू, प्रमेंद्र ठाकुर, सूरज देवांगन, विकास पटेल, गोविंदा निराला, परमेश्वर साहू, राज कमल राठौर, सौरभ भारद्वाज, विकास पटेल, अभिषेक बंसल, ओंकार यादव, श्रीमती पुष्पेंद्री कसेरा सहित भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो सक्ती के उपाध्यक्ष लाखन नामदेव ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close