भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल ने श्री राम मंदिर निर्माण हेतु 1 लाख 101 रुपये का चेक सौंप किया सक्ती खण्ड में शुभारंभ
सक्ती: अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण महाअभियान के तहत सक्ती खण्ड के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल ने आज अपने पुत्र हरबंश गबेल के साथ संघ कार्यालय में उपस्थित होकर प्रसन्न मन से अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु 1 लाख 1 सौ 1 रुपये का चेक ट्रस्ट के सक्ती खण्ड प्रभारियों को सौंपा ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक हैं, मुगल आतताइयों द्वारा अयोध्या में मन्दिर विध्वंस पश्चात सैकड़ों साल के इन्तजार के फलस्वरूप पुनः भव्य मंदिर निर्माण का यह शुभ दिन आया है। जो की पूरे विश्व मे हिन्दू आस्था के प्रतीक के रूप में सबसे बड़े तीर्थ के रूप में विख्यात होगा । हम सभी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि समस्त सनातन बन्धुओं को मंदिर निर्माण हेतु एक ईंट लगाने का अवसर प्रभु श्री राम की कृपा से ट्रस्ट द्वारा मिल रहा है।

इसके लिए मन्दिर निर्माण ट्रस्ट द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में निधि संकलन कार्य किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक श्रीराम प्रेमी मन्दिर निर्माण में भागीदार हो। इसी पूण्य कार्य का आज शुभारंभ करने का सौभाग्य आज प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मुझे सक्ती खण्ड में प्राप्त हुआ मैं अपने आप को धन्य महसूस करता हूँ और सक्ति खण्ड के समस्त धर्म प्रेमियों से आग्रह करता हूँ कि खुले मन से मन्दिर निर्माण हेतु ट्रस्ट को सहयोग देकर मन्दिर निर्माण में सहभागी बनें।



