
छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित आरू साहू का गाना होगा कल रिलीज ,

छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित एक गीत छईया भुईया जो कि 14 सितंबर को सुबह 9 बजे आरु साहू के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने वाला है। इस गीत को सात समंदर पार न्यूयॉर्क अमेरिका में रह रही छत्तीसगढ़ की बेटी श्रीमती विभाश्री साहू ने अपनी छत्तीसगढ़ मातृभूमि को समर्पित किया हैं जिसे अपनी सुरीली आवाज देने वाली है आरू साहू (ओजस्वी) जो छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध बाल गायिका है। इस गाने को कम्पोज़ कुलदीप सार्वा, रागदीप स्टूडियो गुंडरदेही द्वारा किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच पर आरू साहू को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह नन्ही गायिका जो कि 11 साल की है लेकिन इन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ से लाखों लोगों के दिलों को जीता है। रविंद्र सेना के संस्थापक श्री रवीन्द्र सिंह ने श्रीमती विभाश्री साहू और आरू साहू को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही गर्व की बात है जब दूर विदेश में बैठी श्रीमति विभाश्री साहू के रचे गीत को छत्तीसगढ़ की ही नन्ही बेटी आरू अपने स्वर देगी।इसके साथ ही सभी रविंद्र सेना के सभी सदस्यों द्वारा विभाश्री साहू और आरू साहू को बधाई दी गई ।



