
जिला कौशल विकास प्राधिकरण में सदस्य के रूप में हुई नियुक्ति

सक्ती: छत्तीसगढ़ कौशल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला जांजगीर में माननीय प्रभारी मंत्री श्री टी एस सिंहदेव जी की अनुशंसा से जिवेंद्र कुमार राठौर को सदस्य बनाया गया है । जिवेंद्र कुमार राठौर वर्तमान में ग्राम पंचायत पासीद के सरपंच हैं । ये युवा होने के साथ ही तेजतर्रार और ग्राम हित के साथ ही आमजन हितैषी कार्यों के लिए जाने जाते हैं । इनकी नियुक्ति से ग्राम पासीद तथा क्षेत्र की जनता के साथ ही युवा वर्ग में खुशी की लहर व्याप्त है।

Live Share Market



