
सुरक्षा एवं संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन ने एरिया किया सील
खरसिया : देश प्रदेश महानगर और जिलों के बाद शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड-19 का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जबकि लोग और ज्यादा बेपरवाह होकर प्रशासनिक गाइडलाइन का उल्लंघन कर सोशल डिस्टेंस एवं अन्य सावधानियों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
ऐसे में सुरक्षा तथा संक्रमण के मद्देनजर खरसिया के शनि मंदिर रोड पर स्थित पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास तथा खैरपाली में कसेरपारा को प्रशासन द्वारा सील किया गया है।

Live Share Market



