
जनपद में ध्वजारोहण के अवसर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने का आह्वान
सक्ती : जनपद के प्रथम नागरिक द्वारा जनपद पंचायत में स्वन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।

कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार सादगी पूर्ण वातावरण में जनपद प्रांगण में फिजिकल डिस्टेंस एवं अन्य एहतियात के साथ केवल प्रशासन व सरकार के संवैधानिक प्रमुख व कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति ध्वज फहराने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया था जिसका पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
देखें वीडियो:

जनपद अध्य्क्ष राजेश राठौर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सन्देश का वाचन किया गया साथ ही लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
विकास खंड सक्ती के समस्त नागरिको के साथ साथ प्रदेश व देशवासियों को 74 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए गांधी जी के रामराज्य की स्थापना पर बल दिया। राजेश राठौर ने कहा कि आजादी के समय पूरे देश में जिन आदर्शों और सिद्धान्तों को विरासत के रूप में हमें दिया गया था उसे आज की पीढ़ी भूलने लगी है । गांधी जी ने जो सच्चाई का जो मार्ग दिखाया था लोग उस मार्ग से भटकने लगे हैं । आज हम सबको उन्ही स्वतंत्रताकालीन मूल्यों व आदर्शो को अपनाना चाहिए ।

कार्यक्रम के इस अवसर पर सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद एवम जनपद पंचायत के कर्मचारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही।



