बाराद्वार नगर के जनप्रतिनिधियों सहित नगरवासी करेंगे चक्काजाम,

*कार्य प्रारंभ ना होने पर २५ जून को चक्काजाम*

*नेशनल हाईवे ठेकेदार पर विभाग मेहरबान, जनता परेशान*

*ठेकेदार तथा विभागीय अधिकारियों के कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर कर रहे चक्काजाम*

 

 

बाराद्वार: नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी सहित सभी पार्षदों ने कलेक्टर कार्यालय जाकर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अनुपस्थिति में कार्यालय में अपना ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में नेशनल हाईवे के ठेकेदार तथा अधिकारियों के कार्य के प्रति उदासीनता का जिक्र करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे में सड़क निर्माण के अलावा अन्य सभी कार्य अघूरे तथा ठप पड़े हुए हैं जिसके कारण नगरवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं आधे अधूरे कार्य से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। नगर के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे में सड़क के साथ नाली निर्माण का कार्य भी होना था लेकिन ठेकेदार तथा अधिकारियों के उदासीनता से नाली निर्माण अधूरा है जिससे आने वाले बरसात में इसका खामियाजा नगरवासियों को उठाना पड़ेगा। सात सालों से निर्माणाधीन नेशनल हाईवे में अभी तक नाली का निर्माण पूर्ण नहीं होना विभागीय अधिकारियों तथा ठेकेदार के कार्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है वहीं नाली को नगर के बाहर नाले में जोड़ने की जगह उसे मुक्ताराजा के जूना तालाब में जोड़ दिया गया है। एप्रोच सड़क का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है साथ ही पेबर ब्लाक का कार्य भी कछुआ गति से किया जा रहा है।इन सभी कार्यों में हो रही घोर लापरवाही तथा समय सीमा से कहीं अधिक समय तक कार्य पूर्ण नहीं होने से नगरवासियों तथा जनप्रतिनिधियों में काफी रोष व्याप्त है।  इन सभी कार्यों को पूर्ण कराने हेतु तथा बरसात में पिछले छः वर्षों तक जिस समस्या से नगरवासी परेशान हैं उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु कई बार विभागीय अधिकारियों से तथा अब कलेक्टर को सूचित किया गया है था, लेकिन कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के पश्चात भी विभागीय अधिकारी तथा ठेकेदार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आए हैं, उनकी ओर से कार्य को पूर्ण करने या समस्या के समाधान हेतु नगर के जनप्रतिनिधियों से चर्चा भी आज दिनांक तक नहीं की गई जिससे क्षुब्ध होकर जनप्रतिनिधि तथा नगरवासी दिनांक पच्चीस जून को सुबह दस बजे नेशनल हाईवे जैजैपुर चौक में चक्काजाम करेंगे, जिसकी सूचना उन्होंने एसडीएम सक्ती, तहसीलदार बाराद्वार तथा थाना प्रभारी को दे दी है।

हमारे द्वारा कई बार विभागीय अधिकारी तथा ठेकेदार से इन सभी समस्याओं के लिए बातचीत की गई थी लेकिन उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया नगर की जनता पिछले छः वर्षों से बारिश में काफी परेशानी का सामना करते हैं हमने नेशनल हाईवे के ईएनसी पिपरे जी को भी इसकी जानकारी प्रदान की लेकिन अब भी कोई वार्ता या पहल नहीं होने से हम सभी चक्काजाम करने पर विवश हैं,,,

विजय सूर्यवंशी
उपाध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close