सुश्री सिध्देश्वरी सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया
सक्ती/बाराद्वार : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय का आज नगर आगमन हुआ । प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं । इसी क्रम में बाराद्वार में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों से मिलने का कार्यक्रम रखा गया था ।

सक्ती नगर भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता और वर्तमान पार्षद सुश्री सिध्देश्वरी सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात की तथा क्षेत्र की जनता से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में उनसे मार्गदर्शन लिया ।

सुश्री सिध्देश्वरी सिंह ने क्षेत्र के किसानों की धान खरीदी के संबंध में आ रही समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया तथा पार्टी के माध्यम से वर्तमान प्रदेश सरकार पर दबाव बनाते हुए समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया ।



