डॉ मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल सक्ती द्वारा आज 23 जून को प्रखर शिक्षाविद, महान चिंतक, राष्ट्रवादी जनसंघ के संस्थापक “डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी” की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।

 

इस अवसर पर नगर मण्डल सक्ती द्वारा स्थानीय स्तर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया ,जिसमे उपस्थित भाजपा नेताओं ने “डॉ मुखर्जी” के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । जिला उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की पहचान – त्याग तपस्या और बलिदान के नारे को चरितार्थ करने वाले प्रतिमूर्ति डॉ मुखर्जी ही हैं । ईन्होंने कश्मीर हमारा है और देश मे दो विधान दो निशान नही चलेगा कि मांग करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया था । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमन डालमिया और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य भाजपा नेताओं द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण कर आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा सक्ती नगर में और भी वृक्ष लगाए जाने का संकल्प लिया साथ ही साथ देश के वर्तमान हालात और भारत – चीन के बीच द्वंद को देखते हुए चीनी सामानों का उपयोग न करने लोगो को जागरूक करने और चीन का आर्थिक बहिष्कार करने का संकल्प भी लिया ।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, चितरंजय पटेल , भवानी तिवारी, अमन डालमिया ,रामनरेश यादव, गोविंद देवांगन, सिद्धेश्वरी सिंह , रंजन सिन्हा के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे ।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close