
सक्ती में डॉ महंत की स्थिति सुदृढ़, फिलहाल भाजपा सक्रियता के लिहाज से शून्य की स्थिति में
सक्ती: सक्ती विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक डॉ चरणदास महंत हैं। डॉ महंत चुनावी वर्ष में लगातार आम जनता के हितों के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

बीते 4 वर्षों की यदि बात की जाए तो इन 4 वर्षों में से लगभग 2 वर्ष कोरोना के कारण विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य न्यूनतम या औसत से कम ही रहा। जब कोरोना काल समाप्त हुवा तब सक्ती क्षेत्र की जनता का हाल चाल जानने डॉ महंत ने क्षेत्र का दौरा प्रारंभ किया।
लगातार 2 वर्ष जनता से दूरी ने आम जनता को निराश कर दिया था जिसकी भरपाई लगातार जनसंपर्क कर किया गया।
डॉ महंत जनाधार वाले देश प्रदेश के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं यही कारण है कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदें अन्य नेताओं के अपेक्षाकृत उनसे ज्यादा ही रही हैं। सक्ती क्षेत्र की जनता ने डॉ महंत के कद को देखते हुए उन्हें भारी मतों के अंतर से जिताया था और उनसे क्षेत्र विकास की भारी उम्मीद भी की थी। पिछले कोरोना काल के 2 वर्ष को यदि छोड़ दिया जाए तो अबके 2 वर्ष में डॉ महंत क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाकर क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।
आम जनता को कभी कभार उनसे शिकायत रहती है कि उनके आसपास छुटभैये नेताओं का लगातार जमावड़ा रहता है। शहर के कार्यक्रमों में शहरी नेताओं का उनको घेरे रहना समझ में आता है मगर ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन्ही गिनेचुने नेताओं की उपस्थिति ग्रामीणों को रास नहीं आती है।
डॉ महंत चुनावी वर्ष में क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं फिलहाल डॉ महंत क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं जबकि भाजपा आज की स्थिति में शून्य पर खड़ी है।
डॉ महंत यदि जनता की कुछ छोटी मोटी शिकायतों का निराकरण करते हुए अपने आसपास के छुटभैये नेताओं को यदि सम्भाल लेते हैं तो ग्रामीण जनता से उनकी नज़दीकी और भी सहज हो जाएगी तथा ग्रामीण क्षेत्र की जनता उनसे सहज ही मिल पाएगी।
एक सर्वे के अनुसार डॉ महंत अपने कद और क्षेत्र विकास के कार्यों के बदौलत फिर से एक बार सक्ती क्षेत्र से चुनाव जीत सकते हैं।



