भाजपा के राज में धान खरीदी केंद्र से खरीदी केंद्र सहित धान हुवा गायब,, खरीदी केंद्र प्रभारी ने भी झाड़ा पल्ला

 

 

सक्ती: नगर से सटे ग्रामीण इलाके में स्थित धान खरीदी केंद्र सोंठी में धान खरीदी केंद्र से लगभग 1898 क्विंटल धान खरीदी केंद्र से गायब हो चुका है।

 

धान खरीदी केंद्र सोंठी जो कि टेमर से सटे कनेटी भाटा में स्थित है वहां आज दिनांक 10/3/25 तक 1898 क्विंटल धान उठाव हेतु खरीदी केंद्र में शासकीय रिकार्ड में बाकी दिख रहा है जबकि उक्त स्थल में धान की बोरी तो दूर धान का एक दाना भी नहीं दिख रहा है।

 

हेराफेरी का आलम यह है कि दिनांक 10/3/25 को धान खरीदी केंद्र ही मौके से गायब है न तो उक्त स्थान पर कोई केंद्र है न कोई चौकीदार और ना ही कोई धान की बोरी नजर आ रही है।

 

 

 

मौके पर से ही धान खरीदी केंद्र प्रभारी हुलेश्वर राठौर से जब इस बात की जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा रिकार्ड देखकर बताने की बात कही गई।

 

 

जिला मुख्यालय के नाक के नीचे इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है और पूरा का पूरा धान खरीदी केंद्र ही धान सहित गायब हो जा रहा है तो ऐसे में जिम्मेदार उच्च अधिकारियों की संलिप्तता और धान के खेल में उनकी हिस्सेदारी से इनकार नहीं किया जा सकता। जिले के नोडल अधिकारी अश्वनी पांडेय से जब मामले की जानकारी चाही गई तो दस्तावेज देखकर बता पाने की बात कही गई।

 

अब यह सवाल उठना तो लाजमी है कि बिना उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के इतना बड़ा धान खरीदी केंद्र और उसपर उठाव हेतु बाकी धान गायब कहाँ हो गया।

अब देखना दिलचस्प है कि जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इसपर कोई कार्रवाई की जाती है या रिकार्ड रिकार्ड खेलकर मामले की लीपापोती की जाती है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close