बाबू बिसाहू दास महंत जी के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर कर रहे हैं जन सेवा — डॉ चरणदास महंत

श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,,,,

 

 

 

सक्ती: जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के 101 वी जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकत्त्व में कचहरी परिसर सक्ती में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया था। जिसका शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।

 

 

इस अवसर पर डॉक्टर चरण दास महंत ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बाबू बिसाहू दास महंत जी के बताए सत्य के कठिन मार्ग में चलकर मैं तथा मेरा परिवार जनता की सेवा कर रहे हैं तथा आजीवन जनसेवा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व अध्यक्ष संदीप बनाफर, दिगंबर प्रसाद चौबे, अधिवक्ता सूरित राम चंद्रा एवं अन्य अधिवक्तागण ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

 

स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच आंख जांच एवं दवा वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं अधिकारी कर्मचारी पक्षकार एवं नागरिक गण ग्रामीण जन पक्षकारगण पत्रकारगण उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया एवं आवश्यकता अनुसार दवा प्राप्त किए ।

 

इससे पूर्व सुबह 9:30 बजे मातृ शिशु अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में श्रद्धांजलि सभा एवं मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण किया गया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उक्त कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा, शिक्षाविद, सच्चे जनसेवक ,गरीबों के मसीहा,हसदेव बांगो बांध परियोजना के पैरोकार बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती एवं मातृ शिशु अस्पताल में मरीजों को फल बिस्किट वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में दादू जायसवाल गुलजार सिंह ठाकुर नरेश गेवाड़ीन रीना गेवाड़ीन साधेश्वर गवेल प्रीतम अग्रवाल रईस किंग खुटे हेमलाल सोनी राजेश शर्मा जय महंत जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल सुभाष शर्मा पवन शर्मा गिरधर जायसवाल पीयूष राय महेश अग्रवाल अलका जायसवाल मनोज जयसवाल नरेंद्र पटेल मुन्ना पटेल मनोज अग्रवाल हुलास राम चौहान रथ राम पटेल रतन कसेर देवेंद्र निर्मलकर उदय वर्मा प्यारे लाल पटेल गनी खान प्रमोद पांडे दादू चंद्रा मुरली देवांगन कृष्ण कुमार देवांगन धर्मेंद्र सोन भीम देवांगन संतोष साहू विनोद अग्रवाल अजीत सिंह छतरी कमल किशोर पांडे प्रदीप गवेल कमल साहू कृष्णा साहू प्यारेलाल पटेल घनश्याम देवांगन राहुल स्वर्णकार अंजना कंवर रामकुमार साहू कामता प्रसाद शुक्ला विश्वनाथ सोनसरे तथा अन्य एवं टीकाराम कुर्रे लाला सोनी पार्षद युवा नेता दिनेश बरेठ क्लेश पटेल सुदेश शर्मा रुखसाना बेगम रविंद्र राठौर एकलव्य चंद्रा रन साय बरेठ दया दास महंत घसिया दास महंत सत्य प्रकाश महंत धनेश्वर जायसवाल गोविंद भार्गव श्रीमती केवरा कुर्रे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के डॉक्टर एवं कर्मचारी गण राजस्व विभाग एवं जनपद पंचायत के कर्मचारीगण सहित ग्रामीण जन नागरिक गण पक्षकार गण पंच सरपंच जनपद सदस्य उपस्थित थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close