पार्टी प्रत्याशी या निर्दलीय,, आखिर किसके सर सजेगा पालिका अध्यक्ष का ताज,,

 

सक्ती: नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद नगर के बहुचर्चित तीन चेहरे ही मुख्यतः चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं।

 

इनमें भाजपा से चिराग अग्रवाल, कांग्रेस से श्रीमती रीना गेवाडीन तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्याम सुंदर अग्रवाल चुनावी मैदान में ताल ठोकते दिख रहे हैं।

 

सक्ती की चुनावी सरगर्मीयों का वातावरण मतदान दिवस के नजदीक आते आते परवान चढ़ेगा। फिलहाल तो कांग्रेस पार्टी को जो बहुत ज्यादा उम्मीद थी कि बागी प्रत्याशी के रूप में श्याम सुंदर अग्रवाल ने जो फार्म भरा है उसको वे 31 जनवरी को वापस ले लेंगे तथा पार्टी प्रत्याशी रीना गेवाडीन के पक्ष में अपना समर्थन दे देंगे उस पर विराम लगाते हुए श्याम सुंदर अग्रवाल ने इन तमाम अटकलों को धता बताकर चुनावी मैदान में डटे रहना तय किया है जिससे कांग्रेस पार्टी की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं।

 

चूंकि श्याम सुंदर अग्रवाल पुराने कांग्रेसी नेता ही हैं तो पार्टी की चुनावी रणनीतियों से भली भांति परिचित हैं और इसी का लाभ उनको निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ने पर मिलेगा साथ ही कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं का साथ तथा पार्टी की अंदरूनी नाराजगी का लाभ इनको मिलने की संभावना है।

 

भाजपा से फिलहाल कोई बागी प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं तो भाजपा के कोर वोटर्स भाजपा को ही वोट करेंगे जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत दिख रही है।

 

“आगे आगे देखिए होता है क्या” वैसे आज के दिन तक तो सक्ती नगर अध्यक्ष का चुनाव काफी रोचक हो चुका है। अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशी अपना अपना दम लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल सक्ती की आम जनता अभी तीनों प्रत्याशियों को परख रही है और जो भी जनता की कसौटी पर खरा उतरेगा जनता उसको ही अपना अध्यक्ष बनाने का रुख तय करेगी।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close