
प्रधानमंत्री आवास हेतु निशुल्क रेत की व्यवस्था एक जनहितकारी फैसला: घनश्याम मेघाराम साहू

सक्ती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राहत देने बड़ा निर्णय लिया है। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने आवास के निर्माण हेतु रेत ले जाने पर के सुझाव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में पीएम आवास के लिए छोटे ट्रैक्टर में रेत निःशुल्क ले जाने की अनुमति देने की घोषणा कर दी।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर भाजपा नेता घनश्याम मेघाराम साहू ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही प्रदेश की जनता के हितों का ध्यान रखती है , आम जनों की कठिनाईयों को समझती है और अपने फैसले लेती है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपनी दूरदर्शी सोच के साथ यह फैसला लिया है इससे गांव और शहरी क्षेत्रों में निवासरत जनता लाभांवित होगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में 18 लाख से अधिक आवास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने स्वीकृत किये हैं। इनका निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। निर्माण कार्यों में किसी तरह की असुविधा हितग्राहियों को न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने यह बड़ा निर्णय लिया है।



