सभी कांग्रेस जन अपने अपने क्षेत्र में करेंगे पदयात्रा: राघवेंद्र सिंह

सक्ती: 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ सक्ती आए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं हम सबको पंचायत प्रतिनिधियों को, कांग्रेस पदाधिकारियों को 6 अक्टूबर से अपने-अपने विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर जाकर पदयात्रा करनी है। सभी जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस अपने अपने सहूलियत के हिसाब से पदयात्रा करेंगे। यह पदयात्रा माह फरवरी तक चलेगी। यात्रा का उद्देश्य राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में एवं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने तथा मोदी सरकार द्वारा देश में किए जा रहे बेतहाशा महंगाई वृद्धि की बात को जन-जन तक पहुंचाना है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close