
नगर में हटाया जा रहा बेजाकब्जा, शासकीय भूमि को किया जा रहा कब्जामुक्त
सक्ती: सक्ती के जिला बनने के बाद ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि अब नगर का विकास त्वरित गति से होगा। मगर हर बार जनता को रटा रटाया जवाब प्रशासन की तरफ से मिलता रहा कि विकास कैसे हो सकता है जब तक की पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं होगी।

आज प्रशासन ने पहल करते हुए सक्ती के बुधवारी बाजार में स्थित दुकानों और मकानों को खाली कराने का काम प्रारंभ कर दिया है।
प्रशासन ने बाजार स्थित नगरपालिका के गुरुनानक काम्प्लेक्स को ध्वस्त करते हुए कब्जा मुक्त अभियान की शुरुआत की है। चूंकि मार्ग का चौड़ीकरण करना तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भूमि की उपलब्धता जरूरी है। उक्त काम्प्लेक्स से ही आगे बढ़ते हुए कब्जामुक्ति अभियान पूरे बाजार पर स्थित बेजाकब्जा को खाली कराते हुए आगे बढ़ेगा। फिलहाल अभी समाचार लिखे जाने तक गुरुनानक काम्प्लेक्स को तोड़ा जा रहा है।
चुटकियाँ,,
प्रशासन एवं नगरपालिका के अधिकारियों कर्मचारियों ने गुरुनानक काम्प्लेक्स बनाने वाले ठेकेदार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हम तो सोच रहे थे कि इस काम्प्लेक्स को तोड़ने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ेगी और भारी भरकम कटर का प्रयोग करना पड़ सकता है जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और महज कुछ ही वर्ष पूर्व निर्मित काम्प्लेक्स बहुत ही आसानी से ध्वस्त हो जा रहा है।



