गुड़ तो खाएंगे पर गुलगुले से करेंगे परहेज : आम जनता

सक्ती: वर्तमान स्थिति में आज जो छत्तीसगढ़ में हालात हैं वो यह कि कांग्रेस की सरकार फ्रंट फुट पर खेल रही है। प्रदेश की राजनीति में फ़िलहाल कोई बड़ा उथल पुथल एवं फेर बदल की संभावना नजर नहीं आ रही है।

 

आम जनता के लिए कांग्रेस की भूपेश सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर रही है। भूपेश सरकार द्वारा किसानों,शिक्षकों,प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों,मजदूर वर्ग के साथ ही शासकीय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

 

जैसा कि अक्सर देखा जाता है कि मुखिया तो बखूबी अपना काम करता है परन्तु चेले चपाटों की नाकारापंती तथा लूटमार वाली प्रवृत्ति से मुखिया के सारे किए कराए पर पानी फिर जाता है। कुछ इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश भर में कमोबेश यही स्थिति है।

 

 

एक तरफ मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में घूम घूमकर आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं जिससे आम जनता के बीच मुख्यमंत्री की बेहतर छवि बन रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ सत्ता से चिपके हुए लोग कांग्रेस सरकार की छवि बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। आम जनता और सरकार के बीच की कड़ी के रूप में खुलकर दलाली कर रहे हैं जिससे मुख्यमंत्री के अच्छे कार्यों का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है बस सिर्फ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। कुछ कांग्रेस के विधायकों के द्वारा चुनिंदा लोगों की टीम तैयार कर स्वयं का लाभ तथा चुने हुए कुछ चुनिंदा लोगों को ही लाभान्वित किया जा रहा है। शासन के विभागों में नेताओं के चाटुकारों की भीड़ बढ़ती जा रही है जिसे आम जनता मनमसोस कर चुपचाप देख रही है। शासन के महत्वपूर्ण विभागों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दखलंदाजी कहीं कांग्रेस सरकार को भारी न पड़ जाए। छत्तीसगढ़ की जनता वर्तमान परिस्थितियों को गम्भीरता से देख रही है और सरकार के कार्यों का आंकलन के साथ ही कार्यकर्ताओं के कृत्यों का भी आंकलन कर रही है।

 

एक तरफ तो मुख्यमंत्री अगले पांच साल की सत्ता पर वापसी के लिए नई योजनाओं नई घोषणाओं के साथ पूरी तैयारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ चुनिंदा कांग्रेसी विधायकों के निरंकुश कार्यकर्ता अपने निजी स्वार्थों के लिए जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि आम जनता के बीच अच्छी है परंतु कुछ विधायकों को जनता दोबारा चुनकर मौका नहीं देना चाह रही है। आगामी वर्ष चुनावी है यदि यही हाल रहा तो जनता गुड़ तो खाएगी मगर गुलगुले से परहेज करेगी अर्थात कांग्रेस की सरकार तो चाहेगी मगर विधायकों को जिताने से परहेज करेगी तो फिर सत्ता की दोबारा वापसी कैसे होगी यह देखने वाली बात होगी।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close