भोलेनाथ के दर्शन हेतु मित्र मंडली रवाना, जलाभिषेक कर लेंगे आशीर्वाद

सक्ती: सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ की पूजा विशेष रूप से की जाती है। सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्त्व होता है। भोलेनाथ की पूजा का महत्व तब और बढ़ जाता है जब किसी विशेष तीर्थ स्थल या विशेष महत्व के स्थल पर की जाए।

 

 

 

बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध देवघर में बाबा बैजनाथ धाम का महत्व किसी से छिपा नहीं है। पूरे देश से लाखों करोड़ों की संख्या में भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा करते हुए जल चढ़ाते हैं।

 

 

सक्ती नगर से भोलेनाथ के भक्तगण प्रतिवर्ष जल लेकर कांवड़ यात्रा करते हैं। इसी कड़ी में आज नगर के अधिवक्ता पीयूष रॉय, अधिवक्ता मनोज जायसवाल, प्राचार्य गजेंद्र राठौर एवं अन्य सदस्यों की मित्र मंडली देवघर के बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर निकली है।
अधिवक्ता पीयूष रॉय ने कहा कि बाबा बैजनाथ जी हम सबके इष्टदेव हैं हम मित्रगण भाग्यशाली हैं कि हम भोलेनाथ के दर्शन हेतु कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। हम सब मिलकर भोलेनाथ जी से अपने देश अपने राज्य और अपने नगर की जनता की शांति, खुशहाली और प्रगति के लिए प्रार्थना करेंगे।

 

सक्ती नगर से रवाना होने पर उनके सभी मित्रों ने यात्रा की सफलता की कामना करते हुए मित्र मंडली को विदा किया।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

क्या सक्ती जिला अपनी आशानुरूप जिला स्तर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है ??

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
.
Website Design By Bootalpha.com +91 8448265129
.
Close